राजस्थान

Churu: बाघसरा आथुणा में सार्वजनिक कुण्ड का किया लोकार्पण

Tara Tandi
11 Jun 2025 5:44 PM IST
Churu: बाघसरा आथुणा में सार्वजनिक कुण्ड का किया लोकार्पण
x
Churu चूरू । ‘वन्दे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान‘ के तहत जिले के सुजानगढ़ ब्लॉक में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा बाघसरा आथुणा के तेजाजी मंदिर प्रांगण में निर्मित सार्वजनिक कुण्ड का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली।
इसके साथ ही नजदीकी गांव तेलाप में पाबूजी मंदिर परिसर में पौधरोपण, कलश यात्रा व पीपल पूजन किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम मंगलाराम पूनिया ने ग्रामीणों को ‘वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान‘ की जानकारी देते हुए कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करें। पारंपरिक जल संरचनाओं के पानी का संरक्षण कर पौधरोपण व पशुधन के पीने के लिए पानी का उपयोग करें। एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान की आवश्यकता है। हमें जल संरचनाओं को संरक्षित करने के लिए संकल्पित रहना होगा।
जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण अधिशाषी अभियंता ने उपस्थितों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
Next Story