राजस्थान
Churu: अंधे गौवंश को अतिरिक्त तीन माह की सहायता हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 मार्च से
Tara Tandi
4 March 2025 6:42 PM IST

x
Churu चूरू । निधि नियम-2016 अन्तर्गत गौशालाओं में संधारित गौवंश को वित्त वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण की 04 माह की सहायता के पश्चात् अंधे एवं अपाहिज गौवंश को अतिरिक्त 03 माह अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर 2024 की देय सहायता हेतु ऑनलाईन आवेदन 07 मार्च, 2025 से 17 मार्च, 2025 तक गोपालन वेब पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड किये जाने है।
पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मदन लाल गहनोलिया ने बताया कि 17 मार्च, 2025 सहायता आवेदन की अन्तिम दिनांक है। इसके पश्चात् गौशालाओं के ऑनलाईन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे तथा ऑफलाईन आवेदन से सहायता नहीं दी जाएगी।
उन्होंने सभी गौशाला संचालकों से अपील की है कि 17 मार्च, 2025 तक अपनी एसएसओ आईडी से गोपालन के वेब पोर्टल पर अंधे व अपाहिज गौवंश के लिए अतिरिक्त 03 माह की सहायता हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें।
TagsChuru अंधे गौवंशअतिरिक्त तीन माहसहायता ऑनलाइन आवेदन 07 मार्चChuru blind cattleadditional three monthsassistanceonline application 07 Marchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





