छत्तीसगढ़
बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
4 March 2025 6:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण के लिए ऐसी संस्थाओं का चयन किया जाए जो निर्धारित मापदण्डों का पूर्णतः पालन करें। साथ ही सघन निरीक्षण करने तथा अनुभवी कार्यक्षेत्र में अनुभव रखें। साथ ही उन्होंने बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्यवाही को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण करने निर्देश दिए।
इस बैठक में कलेक्टर द्वारा पलायन एवं बंधक श्रमिकों की शिकायतों की भी विस्तार से जानकारी ली गई तथा बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, बाल श्रम परियोजना रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहायक श्रमायुक्त, सदस्य-सचिव एवं अर्जुन साहू, ओम प्रकाश बघेल एवं अनिल माहेश्वरी स्थानीय जन प्रतिनिधी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





