राजस्थान
Churu: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
Tara Tandi
26 Jan 2025 6:55 PM IST

x
Churu चूरू । जिले में 76 वां गणतंत्र दिवस रविवार को जोश व उल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी नागरिक, विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में जिला कलक्टर ने मार्च पास्ट का निरीक्षण कर सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में आरआई सतवीर मीणा के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड एवं एनसीसी, स्काउट-गाइड ने मार्च पास्ट किया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, एसपी जय यादव ने सर्वश्रेष्ठ गौशाला के लिए श्रीजुबली पिंजरापोल गौशाला सादुलपुर व गांधी विद्या मंदिर गौशाला सरदारशहर, रक्षा मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित वीर गाथा प्रतियोगिता में जिला स्तर पर टॉप करने वाली दिव्या चौहान, रौनक, अंकिता चौहान व पूजा सहारण और जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर उपलब्धियों पर जिले के 58 अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं नागरिकों को प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि भारत की जनता को संविधान के अंगीकरण के बाद असल आजादी मिली। अब भारत की जनता के पास उनका स्वयं का संविधान था, जिससे जनकल्याणकारी नीतियां बनीं और राष्ट्र उन्नति पथ पर आगे बढ़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ भीमराव अंबेडकर समेत देश के सभी महान नेताओं की दूरगामी सोच व कठोर परिश्रम के बाद भारत एक लोक कल्याणकारी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों वाला सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र बना। आज भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है।
उन्होंने जिलेवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व आजादी और अधिकारों का द्योतक है। उन्होंने शहीद परिवारों एवं शहीद वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि हम संकल्पित होकर संविधान व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करें।
उन्होंने स्वाधीनता और स्वाभिमान की लड़ाई में चूरू जिले के सेनानियों के संघर्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकसित भारत व विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी निर्णयों से संसाधनगत विकास को सुदृढ़ किया जा रहा है। आज केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ आमजन को सक्षम, समृद्ध एवं विकसित बनाने की दिशा में विभिन्न नवाचारों के माध्यम से काम किया जा रहा है। इसी दिशा में सम्र्पूण कर्तव्यनिष्ठा के साथ हम जिले के संसाधनगत विकास एवं आमजन को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए संकल्पित होकर और बेहतर प्रयास करेंगे।
केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन किया। अभिचेतना ग्रुप, राजकीय गर्ल्स बागला उमावि, मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान, आदर्श विद्या मंदिर उमावि, लॉर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल, केजीबीवि, जैन श्वेतांबर तेरापंथी उमावि, केन्द्रीय विद्यालय व सिंघानिया उमावि के बालक-बालिकाओं ने जोरदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। झांकी प्रदर्शन में जिला परिषद की स्वच्छ भारत मिशन थीम पर झांकी ने प्रथम तथा चूरू नगरपरिषद की आरआरआर व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जननी शिशु सुरक्षा आधारित झांकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परेड में राजस्थान पुलिस की महिला टुकड़ी प्रथम, राजस्थान पुलिस की पुरूष टुकड़ी द्वितीय व लोहिया महाविद्यालय की एनसीसी टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। संचालन डॉ मूलचंद एवं शिवकुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर आईआरएस निष्ठा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल, एएसपी सतपाल सिंह, एएसपी कृष्णा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचन्द राहड़, चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, तारानगर एसडीएम राजेन्द्र, चूरू तहसीलदार अशोक गोरा, प्रशिक्षु आरएएस साक्षी पुरी, एसीईओ दुर्गा ढाका, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, अभिषेक चोटिया, बंसत शर्मा, ओम सारस्वत, निकिता गुर्जर, विक्रम कोटवाद, सुशील लाटा, विमला गढ़वाल, गोपाल बालाण, सुरेश सारस्वत, नारायण बेनीवाल, सीपी शर्मा, रवि आर्य, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, आदित्य सुराणा, डीईओ (प्रारंभिक) संतोष महर्षि, डॉ हेमंत मंगल, एसजेईडी उपनिदेशक नगेन्द्र राठौड़, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, जसवंत मेड़तिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी एवं गणमान्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला कलक्टर एवं जिला प्रमुख ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा, डीएलआर शुभकरण, डीएसओ सुरेन्द्र महला, पीएचईडी प्रोजक्ट एसई राममूर्ति, नरेन्द्र राठौड़, मनीराम दनेवा, रघुनंदन शर्मा, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, विकास महर्षि, संगम शर्मा, ओमप्रकाश पूनिया, रमीज राजा, नवाब खान, हवासिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
जिला परिषद में जिला प्रमुख वंदना आर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, एसबीएम जिला समन्वयक श्यामलाल शर्मा, रवि आर्य, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विक्रम गुर्जर, सहायक विकास अधिकारी प्रेमसिंह चौहान, सचिन डोरवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
TagsChuru जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणागणतंत्र दिवस मुख्य समारोहकिया ध्वजारोहणChuru District Collector Abhishek SuranaRepublic Day main functionhoisted the flagजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





