छत्तीसगढ़

CG नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा में विद्रोह और सिर फुटव्वल शुरू, कांग्रेस का हमला

jantaserishta.com
26 Jan 2025 6:19 PM IST
CG नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा में विद्रोह और सिर फुटव्वल शुरू, कांग्रेस का हमला
x
देखें वीडियो.
बीजापुर: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बीजापुर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी का महिला मोर्चा ने विरोध शुरू कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा में विद्रोह और सिरफुटव्वल शुरू हो गया है।
बता दें कि भाजपा ने बीजापुर नगर पालिका के लिए गीता पुजारी को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा ने ही प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पार्टी से प्रत्य़ाशी बदलने की मांग कर रही है।
वही बीजापुर नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी के विरोध को लेकर कांग्रेस ने X में पोस्ट कर लिखा है कि ”भाजपा में विद्रोह और सिरफुटव्वल शुरू हो गया है। बीजापुर में महिला मोर्चा ने चुनाव का बहिष्कार किया है। भाजपा द्वारा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष व आक्रोश शुरू हो चुका है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story