राजस्थान
Churu: कलेक्टर ने मानसून आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, सभी विभागों को दिए दिशा-निर्देश
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:21 PM IST

x
Churu चूरू । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में अधिकारियों को चर्चा करते हुए समुचित निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अतिवृष्टि, बाढ़ आदि की स्थिति को देखते हुए बेहतर प्रबंधन करें व सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में नियमित रूप से कार्मिकों की ड्यूटी रहे। प्रत्येक विभाग अपनी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहे। किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करें। सभी विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझ लें तथा स्पष्टता के साथ उनका निर्वहन करें।
उन्होंने सभी नगर निकाय अधिकारियों को पुरानी हवेलियों, जर्जर भवनों आदि का निरीक्षण कर नोटिस आदि देते हुए उनको खाली करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यथासमय सभी जर्जर भवनों को खाली करवाएं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। बिजली विभाग के अधिकारी खुले व ढीले तारों को ठीक करवाएं। किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय परामर्श सुविधा, जांच आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। नगरनिकाय व ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से कीटनाशकों का छिड़काव आदि करवाएं। पशुपालन विभाग अधिकारी पशुधन में बीमारियों की रोकथाम हेतु आवश्यक प्रबंधन करें।
उन्होंने बीएसएनएल को टोल फ्री नंबर 1077 सुचारू रखने, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को समुचित खाद्यान्न प्रबंधन, मौसम विभाग को अपडेट सूचना भिजवाने सहित सभी विभागों को समुचित निर्देश दिए।
एडीएम अर्पिता सोनी ने कहा कि सभी अधिकारी किसी प्रकार की आपदा स्थिति होने पर तुरंत संबंधित एसडीएम अथवा जिला कलक्टर कार्यालय में सूचना देंगे। जिला कलक्टर की अनुमति के बिना कोई अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ें।
इस दौरान एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, एसीईओ दुर्गा ढाका सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsChuru कलेक्टरमानसून आपदा प्रबंधन समीक्षासभी विभागोंदिशा-निर्देशChuru CollectorMonsoon Disaster Management Reviewall departmentsguidelinesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





