राजस्थान
Churu: न्याय विभाग और अन्य सरकारी विभागों में अस्थाई संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
Tara Tandi
27 May 2025 4:56 PM IST

x
Churu चूरू । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीनस्थ कार्यालय लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम, चूरू हेतु ऑफिस असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व ऑफिस पिओन के पूर्णतया अस्थाई संविदा पदों हेतु समेकित पारिश्रमिक आधार पर न्याय विभाग व अन्य राजकीय विभागों के सेवानिवृत अधिकारियों, कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने बताया कि ऑफिस असिस्टेंट के 03 पदों, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एक पद व ऑफिस पिओन के 03 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑफिस असिस्टेंट को 14000 रुपए प्रतिमाह, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को 14000 रुपए प्रतिमाह व ऑफिस पिओन को 11000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पूर्ण विवरण सहित अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में 06 जून, 2025 को कार्यालय समय में दोपहर 01 बजे तक डाक या व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
TagsChuru न्याय विभागअन्य सरकारी विभागोंअस्थाई संविदा पदोंआवेदन आमंत्रितChuru Justice DepartmentOther Government DepartmentsTemporary Contract PostsApplications Invitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





