छत्तीसगढ़

कार दौड़ा रहा था नशे में, ठोकर से गाय की मौत

Nil dhankar
27 May 2025 4:06 PM IST
कार दौड़ा रहा था नशे में, ठोकर से गाय की मौत
x
छग

बिलासपुर। तिफरा स्थित काली मंदिर के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक कार ने बछिया को टक्कर मार दी। हादसे में बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार पलट गई और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बछिया का उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी फरार होते चालक को पकड़ नहीं सका।

थाना प्रभारी किशोर केंवट के मुताबिक, कार नंबर सीजी 12 बीएफ 6072 का ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वाहन चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के कई धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Next Story