राजस्थान
Chittorgarh: डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, चार की मौत
Tara Tandi
21 April 2025 1:59 PM IST

x
Chittorgarh चित्तौरगढ़: निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर रविवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के निवासी थे और सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के शव निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस के अनुसार उज्जैन से स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में जलिया चेक पोस्ट के पास स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निंबाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा पुलिस उपअधीक्षक बद्रीलाल राव भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में उज्जैन जिले के हिंगोरिया निवासी गौरव कुमार पुत्र जगदीश पवार, राजा, उज्जैन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र नरवाल तथा बदनावर खेड़ा निवासी संजू देपानी की मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र रमेश देपाल, योगेश पुत्र निलेश भांबी और सुनील पुत्र प्रहलाद बलाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
TagsChittorgarh ट्रक टकराई कारचार मौतChittorgarh Truck collides with carfour deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





