राजस्थान

धर्मवीर धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

Gulabi Jagat
14 Aug 2026 8:45 PM IST
धर्मवीर धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । मेवाड़ के कद्दावर नेता, जहाजपुर के पूर्व विधायक एवं राजस्थान राज्य बीज निगम के पूर्व राज्यमंत्री धर्मवीर धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव पर आयोजित सेवा एवं श्रद्धा कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को कोटडी में सवाईपुर रोड स्थित बाडिया का बालाजी मंदिर आस्था का केंद्र बना। यहां भगवान शिव एवं नंदी महाराज का वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर विशेष पाठ के साथ राष्ट्र, गौ माता और समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई। पंडित मोहित वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गौ भक्तों ने धीरज गुर्जर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनकल्याणकारी जीवन की मंगलकामना की। साथ ही गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नरपत सिंह शक्तावत, महेंद्र टेलर, ओम सोनी, बलवंत भट्ट, दीपक टेलर, दिलीप सिंह (भगवानपुरा), सम्पत सुथार, राधेश्याम मूंदड़ा, भेरू सेन, जगदीश भोपाजी, शेखर आचार्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।

Next Story