राजस्थान
Bundi: जिला प्रमुख जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई सम्पन्न
Tara Tandi
28 May 2025 6:50 PM IST

x
Bundi बूंदी । जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला प्रमुख ने जिला परिषद सदस्यों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें दूर किया जाएं।
बैठक में हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने विद्युत व जलापूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं की बात रखते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यों में वांछित वन विभाग की स्वीकृतियां प्राप्त होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी।
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा कर अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 की जिला पंचायत विकास योजना का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत लाइन शिफ्टिंग के प्रकरण में डिमांड नोट जारी किया जावें। जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखा जावें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में पुराने विद्यालय भवनों को चिह्नित कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के जरिए सर्वे करवाकर अनुपयोगी हो चुके भवनों को जर्जर घोषित कर डिस्मेंटल करने की कार्यवाही की जावें।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट से अवगत करवाया तथा बिजली, पानी व चिकित्सा संबंधी समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न मुद्दों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आरवीटीआर क्षेत्र में विस्थापित होने वाले गावों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जल्द से जल्द विस्थापन प्रक्रिया को पूरा कराएं, ताकि विस्थापित ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सकें।
बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की पानी, बिजली, खराब हैंडपंप व ट्यूबवेल ठीक करवाने, लो वोल्टेज की समस्या, नए ट्रांसफार्मर दिलवाने, पेयजल के टैंकर से जलापूर्ति करवाने, सड़क निर्माण करवाने, आरवीटीआर क्षेत्र में विस्थापित होने वाले गांवों के ग्रामीणों को मिलने वाली मुआवजा राशि के प्रावधानों की पालना करवाने, मनरेगा में रोजगार दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने आदि समस्याओं से अवगत करवाते हुए इनके समाधान की बात अधिकारियों से कही।
बैठक में नैनवां प्रधान पदम नागर, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, केशोरायपाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाडा, हिंडोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह आशावत, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रशांत मीणा अन्य जिला परिषद सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
TagsBundi जिला प्रमुखजिला परिषदसाधारण सभाबैठक सम्पन्नBundi District ChiefDistrict CouncilGeneral AssemblyMeeting concludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





