राजस्थान
Bundi: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष रोडमैप तैयार करें - जिला कलेक्टर
Tara Tandi
24 Feb 2025 6:57 PM IST

x
Bundi बूंदी । जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर और सुचारू बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि ईंट भट्टों द्वारा किए जा रहे वायु प्रदूषण के कारण होने वाली विभिन्न चिकित्सा संबंधी समस्याओं व धुएं के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए ईंट भट्टों का निरीक्षण किया जाए और जरूरी उपाय लागू किए जाएं।
उन्होंने बड़ा नयागांव में अवैध कट को बंद करवाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बसोली मोड़ पर चल रहे सड़क के निर्माण कार्य के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगवाने सहित अन्य उपाय किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में आमजन व विद्यार्थियों को विशेष अभियान चला कर जागरूक किया जावें।
उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित सड़कों को चिन्हित कर दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाए किए जाए। साथ ही ऐसे सभी स्थानों पर गतिरोधक बनाए जावें। सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाएं और सड़कों के गढ्ढे भरवाए जाए।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इंद्रजीत मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओपी सामर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल शिव कुमार, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsBundi सड़क दुर्घटनारोकथाम विशेष रोडमैप तैयारजिला कलेक्टरBundi road accident prevention special roadmap preparedDistrict Collectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





