राजस्थान

Bundi: जिला कलेक्टर ने किया शहर में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

Tara Tandi
25 Jun 2025 4:34 PM IST
Bundi: जिला कलेक्टर ने किया शहर में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
x
Bundi बूंदी । जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को शहर में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने खेल संकुल में खेल सुविधाओं के विकास कार्यों, कुम्भा स्टेडियम, मीरां गेट, महावीर कॉलोनी, नैनवां रोड़, मजिस्ट्रेट कॉलोनी व पुलिस लाइन क्षेत्र में जैतसागर नाला निर्माण की प्रगति देखीं।
जिला कलक्टर ने खेल संकुल में मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि शेष बचे कार्यों को जल्द पूर्ण किया जावें। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जावें।
उन्होंने जैतसागर नाला निर्माण कार्य का अवलोकन किया और प्रगति की जानकारी लीं। उन्होंने निर्देश दिए कि जैतसागर से आने वाले बारिश के पानी से शहर में जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए अभी से ही जरूरी इंतजाम कर लिए जावें साथ ही नाले में जलबहाव का प्रवाह निरंतर होे। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में स्थित विभिन्न नालों व नालियों में बहने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए सफाई सहित अन्य जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित की जावें।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने आरयूआईडीपी के माध्यम से कुंभा स्टेडियम में निर्माणाधीन नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी से कहा कि छत्रपुरा रोड पर नाले व एफसीआई गोदाम के सामने स्थित नाले की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जैतसागर से पानी निकासी के लिए बनाए गए गेटों का निरीक्षण कर उनमें ग्रीसिंग सहित अन्य मरम्मत संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त धर्मेन्द्र मीणा, आरयूआईडीपी की अधिशाषी अभियंता सोनम शर्मा, आरएसआरडीसी के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह गुर्जर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Next Story