छत्तीसगढ़

ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा, आरोपी दबोचा गया, दिल दहला देने वाली कत्ल की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
25 Jun 2025 2:24 PM IST
ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा, आरोपी दबोचा गया, दिल दहला देने वाली कत्ल की पूरी स्टोरी
x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया है. आरोपी मृतका का प्रेमी है. उसने चरित्र शंका पर महिला और उनके दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी और शवों को नदी किनारे दफना दिया था. आरोपी साउथ इंडिया भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने रांची से धर दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है.
पुलिस को 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में बोल रहा था कि वह साजबहार एक महिला और दो बच्चों को मारकर उतियाल नदी किनारे दफना दिया है. इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर एक बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं एक बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव बरामद किया. कुछ दूर आगे जंगल में एक महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामीणों ने की. इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की.
जांच के दौरान पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से संबंध है. यही व्यक्ति था जो नशे में तीन लोगों की हत्या की बात कही थी और वह फरार भी था. इसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में जुट गई. प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर एक टीम रांची की ओर भेजी गई थी.
टेक्निकल टीम से सूचना मिला कि आरोपी युवक रांची में मौजूद है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद गिद्धी को धर दबोचा. आरोपी को जशपुर लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पहले जहर का सेवन कर लिया है. पुलिस ने तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की. उसके बाद दोनों बच्चों की भी बारी-बारी से हत्या की. अपराध कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी. अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लाया है. गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story