राजस्थान
Bundi : जिला कलेक्टर ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए ली समीक्षा बैठक
Tara Tandi
10 March 2025 7:12 PM IST

x
Bundi बूंदी । अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अवैध खनन की रोकथाम के लिए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई हो।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में हो रही अवैध खनन के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उपवन संरक्षक व संबंधित उपखंड अधिकारी एवं खनन विभाग के अधिकारी अवैध खनन रोकथाम संबंधी कार्यवाही पर जाने से पहले पुलिस को जानकारी देवें साथ ही संबंधित पुलिस उपाधीक्षक व तहसीलदार बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अवैध खनन की घटनाएं ज्यादा होती है वहां बेहतर कार्ययोजना बनाते हुए पर्याप्त जाप्ते के साथ टीम पहुंचे और कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस, जिला प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा खान विभाग को सामंजस्य बनाकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि संवेदनशील खनन क्षेत्रों की सूची बनाकर उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित करें कि जिले में खनन कार्य नियमों के अनुरूप ही हो, ताकि अवैध खनन पर अंकुश लगे। उन्होंने खान विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन के परिवहन की गतिविधियों पर टीम के साथ निगरानी रखी जावे।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, उप वन संरक्षक देवेन्द्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा, खनन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
TagsBundi जिला कलेक्टरअवैध खननरोकथाम ली समीक्षा बैठकBundi District Collector took review meeting on prevention of illegal miningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





