
x
Bundi बूंदी । राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों, लंबित राजस्व प्रकरणों के निस्तारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि भूमि अवाप्ति के प्रकरणों में सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रगति लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी गैर खातेदारी से खातेदारी, 251, 183 बी के प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्र के पटवारियों के साथ बैठक लेकर इनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी राजस्व वसूली के लक्ष्य अर्जित करने की दिशा में विशेष प्रयास करें एवं राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएमओ, संपर्क पोर्टल, स्टार प्रकरण, लोकायुक्त सचिवालय से प्राप्त पत्रों का समय पर निस्तारण हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीयन एवं मुद्रांक वसूली प्रकरणों में प्रगति लाई जाए और मौका निरीक्षण बढाएं। ऑनलाइन म्यूटेशन के प्रकरणों का जल्द निस्तारण हो। उन्होंने निर्देश दिए कि इजराय के प्रकरणों में सभी उपखण्ड अधिकारी और तहसीलदार निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित कार्य के महत्व को देखते हुए बकाया प्रकरणों के निस्तारण व लक्ष्य अर्जित करने की कार्यवाही समय पर करें।
उन्होंने गैर खातेदारी से खातेदारी, नामांतरण, सीमाज्ञान, नाम शुद्वीकरण, रास्ते संबंधी, पत्थरगढ़ी, राजस्व वसूली, फौजदारी प्रकरण, इजराय, सीलिंग प्रकरण, भू राजस्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रोडा एक्ट के तहत वसूली के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटर दुर्घटना प्रकरणों एवं आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों को संवेदनशीलता से लेते हुए इनका समय पर निस्तारण करवाया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि नैनवां उपखंड में गिरदावरी के निर्धारित लक्ष्यों को और अधिक प्रयास करके हासिल किया जावे। उन्होंने गिरदावरी एवं जन आधार सीडिंग में विशेष प्रयास करके प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एग्रीस्टैक योजना के तहत संचालित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 80 प्रतिशत के टारगेट को अर्जित करें एवं जहां प्रगति कम है वहां फॉलोअप शिविर लगवाना सुनिश्चित करें। पीएमके योजना के तहत शेष रहे लाभार्थियों का अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि आमजन को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, एसडीएम बून्दी एचडी सिंह, एसडीएम लाखेरी भावना सिंह, एसडीएम नैनवां प्रीति मीणा, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
---00---
TagsBundi जिला कलेक्टरली राजस्व अधिकारियों बैठकBundi District Collectortook revenue officers meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





