राजस्थान

Bundi: राज स्किल 2025 प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित

Tara Tandi
2 Jun 2025 5:45 PM IST
Bundi: राज स्किल 2025 प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित
x
Bundi बून्दी । निदेशक (प्रशिक्षण),कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, जोधपुर के निर्देशानुसार राज स्किल 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक (प्रशिक्षण) फूलचन्द मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में जिला स्तर पर जिले में स्थित राजकीय एवं निजी आई.टी.आई. से इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, कोपा एवं स्विंग टेक्नोलोजी व्यवसाय से प्रशिक्षण प्राप्त कर पास-आउट प्रशिक्षणार्थी जिन्होंने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है वे प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बूंदी जिले में वर्ष 2023 एवं 2024 में उपरोक्त व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर पास-आउट हुए प्रशिक्षणार्थियों से राज स्किल 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है साथ ही बूंदी जिले में राज स्किल 2025 प्रतियोगिता का प्रथम चरण 9 जून को आयोजित किया जायेगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए निकटतम राजकीय अथवा निजी संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं।
Next Story