राजस्थान
Bundi: जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू
Tara Tandi
12 Jun 2025 4:12 PM IST

x
Bundi बूंदी । जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में रिक्त सीटों पर नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय नोएडा के निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। उक्त आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।
इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 (दोनो दिवस सम्मिलित हैं) के मध्य होना चाहिए। तथा विद्यार्थी वर्तमान सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। इस प्रवेश परीक्षा में जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 5 में उपरोक्त जन्मतिथि के अनुसार अध्ययनरत विद्यार्थी गण आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस 2025) में सम्मिलित 50 में से 46 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। इस प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर विद्यालय के छात्र प्रियांश राठौर ने 147 वीं, यश कुमार ने 473 वीं तथा गौरव सिंह ने 366 वीं तथा वैभव मीणा ने 3 (तीसरी), अभिषेक मीणा ने 185 वीं रैंक प्राप्त की है।
ऑनलाईन आवेदन भरने के लिए वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर सकते है। साथ ही jnvbundi.org पर भी भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पडेस्क नंबर 9468508374 पर कार्यालय समय में सुबह 10 से शाम 5 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जो कि 13 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
TagsBundi जवाहर नवोदय विद्यालयसत्र 2026-27कक्षा 6 आवेदन शुरूBundi Jawahar Navodaya Vidyalayasession 2026-27class 6 application startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





