राजस्थान

नगरीय निकाय चुनाव-2026 का शंखनाद, Congress ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प

Gulabi Jagat
3 Aug 2026 8:40 PM IST
नगरीय निकाय चुनाव-2026 का शंखनाद, Congress ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
x

Bhilwara भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने की। बैठक के मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भीलवाड़ा संगठन प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ तथा सह प्रभारी कैलाश झालीवाल रहे। दोनों नेताओं ने निकाय चुनाव को कांग्रेस के लिए निर्णायक बताते हुए संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। यदि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे तो भीलवाड़ा नगर निगम सहित प्रदेश के निकायों में कांग्रेस ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की असली परीक्षा है।

उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय संगठन खड़ा करने, बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर ने बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, वार्डवार संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एडवोकेट कुणाल ओझा ने बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, वार्डवार संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस विजयी होकर नगर निगम पर अपना परचम लहराएगी। बैठक में संजय पेड़ीवाल, रेखा हिरण, भंवर गर्ग, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, अब्दुल सलाम मंसूरी, योगेश सोनी, रफीक शेख, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, मेवाराम खोईवाल, जितेंद्र दरयानी, राधेश्याम भड़ाणा, रफीक बिसायती, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, शिव प्रकाश घावरी, उस्मान पठान, राजकुमार माली, मोहम्मद शाहिद देशवाली, कमल कुछबंदा, अनुराधा झा, हिमांशु माथुर सहित शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनगरीय निकाय चुनाव-2026शंखनादकांग्रेससंगठनबूथ स्तरबूथ प्रबंधनरेखा हिरणभंवर गर्गराजेंद्र जैनअनिल राठीअब्दुल सलाम मंसूरीयोगेश सोनीरफीक शेखहारून रंगरेजसत्यवीर सिंह राठौड़मेवाराम खोईवालजितेंद्र दरयानीराधेश्याम भड़ाणारफीक बिसायतीडॉ. फरियाद मोहम्मदनिसार सिलावटशिव प्रकाश घावरीउस्मान पठानराजकुमार मालीमोहम्मद शाहिद देशवालीकमल कुछबंदाअनुराधा झापीसीसी सदस्यब्लॉक अध्यक्षमंडल अध्यक्षवार्ड अध्यक्षविभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारीसंजय पेड़ीवाल
Next Story