राजस्थान
पीड़ित मानवता और राष्ट्रहित के लिए अत्यंत आवश्यक रक्तदान: एसपी यादव
Gulabi Jagat
26 May 2025 11:08 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा और सत्कार ग्रुप भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बंशीलाल सोडाणी की स्मृति में विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। रीको एक नंबर चौराहे स्थित सत्कार सिंथेटिक ग्रुप परिसर में सुबह से ही रक्तदाताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान को पीड़ित मानवता और राष्ट्रहित के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। एसपी यादव ने अपने संबोधन में कहा, रक्तदान सिर्फ एक नेक कार्य नहीं, बल्कि यह जीवन बचाने का महादान है। हर स्वस्थ और योग्य व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। यह हमारे सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजन समाज में परोपकार की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में उमड़े जनसैलाब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भीलवाड़ा के नागरिकों के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिविर में उद्योगपति रामपाल सोनी, राधेश्याम चेचानी, तिलोकचंद्र छाबड़ा, ओमप्रकाश नराणीवाल, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, रमेश राठी, दिनेश नौलखा, जयेश बांगड़, शांतिलाल, सुरेशचंद्र पोरवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति बतौर अतिथि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर की एक और खास बात यह रही कि इसमें तीन पीढ़ियों के सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया, जो समाज में सेवा भाव के निरंतर प्रवाह को दर्शाता है। साथ ही 148 जोड़ें जिनमे पिता पुत्र, पति पत्नी ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। सुबह से ही कतारों में लगे रक्तदाताओं में उद्योगपति से लेकर श्रमिक तक, हर वर्ग के लोग शामिल थे, जो रक्तदान के प्रति उनके अटूट उत्साह को दर्शाता है। शिविर में अनिल बांगड, सत्येन्द्र बिडला, ओम प्रकाश गटयाणी, राजेन्द्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सत्यनारायण मून्द्रड़ा, दिलीप तोषनीवाल, सुरेश कचोलिया, प्रदीप बल्दवा, रामकिशन सोनी, रमेश बाहेती, सुशील मरोटिया, महेश नवमी महोत्सव 2025 के सह संयोजक सुरेश बिडला व केजी राठी सहित नगर सभा की पुरी टीम द्वारा अवलोकन किया गया।
सोडानी परिवार सहित इन संगठनों का मिला विशेष सहयोग
मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में स्वर्गीय बंशीलाल सोडाणी के परिवारजनों हरकलाल, गोपाललाल, गोविंदप्रसाद, शिवकुमार, रघुनंदन जयप्रकाश, लखन और नंदन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठन जिनमें भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के संरक्षक श्याम चाँडक, दामोदर अग्रवाल, महासचिव मुकुन सिंह राठौड़, सिंथेटिक वीविंग मिल्स के रमेश गोमूर एवं संजय पेड़ीवाल, श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदारमल गगरानी और संयोजक राधेश्याम सोमानी, न्यू क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के गौतम जैन एवं घनश्याम हेडा, भारत विकास परिषद के शहर समन्वयक शाम कुमावत, लघु उद्योग पार्टी के शंभू प्रसाद काबरा, पल्लवी लढा, गिरीश अग्रवाल, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के राधेश्याम चेचानी, सत्येंद्र बिड़ला, नगर माहेश्वरी सभा के रक्त प्रभारी राकेश काबरा एवं अंकित सोमानी का विशेष सहयोग मिला। रक्तदान शिविर मे भाग लेने के लिए चित्तौड़, पहुना, गंगापुर, काछोला, गंगरार, रायला, नौगाँवा, रायपुर, पोटला, किशनगंज, सांगानेर, महेंद्रगढ सहित दूर दराज से कई जन आये।
1000 यूनिट का रखा था लक्ष्य
रक्त प्रभारी तरुण सोमानी एवं महेश जाजू ने बताया कि रक्तदान शिविर में आयोजकों ने 1000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा था, और दोपहर 12 बजे तक ही 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह कर लिया गया था। शाम 8 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 1014 यूनिट रक्तदान संग्रहित किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का संबल बढ़ाने के साथ मानव सेवा के लिए उनके जज्बे की सराहना की। रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करने के लिए जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठितजन पहुंचे।
चार ब्लड बैंक को गया 1014 यूनिट रक्तदान
रक्त प्रभारी राकेश काबरा एवं अंकित सोमानी ने बताया की शिविर मे 4 ब्लड बैंक के द्वारा रक्त संचित किया जिस में भीलवाड़ा ब्लड बैंक से 249 यूनिट डॉ सुनील माहेश्वरी के देखरेख मे, रामस्नेही ब्लड बैंक द्वारा 467 यूनिट त्रिलोक जी के देखरेख में और महात्मा गांधी ब्लड बैंक को 171 यूनिट डॉ मुदित जैन व अरिहंत ब्लड बैंक को 127 यूनिट डॉ नवीन जी खटीक के देखरेख में किया गया।
दंत चिकित्सा शिविर हुआ सम्पन्न
स्वर्गीय बंशीलाल सोडाणी की स्मृति में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर रामस्नेही चिकित्सालय टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमे 205 व्यक्तियों को दंत चिकित्सा डॉ वैभव माहेश्वरी और 8 जनो की टीम द्वारा मोबाइल वैन से सम्पूर्ण एक्स रे एवं सभी परामर्श व चिकित्सा निःशुल्क दिया।
Tagsपीड़ित मानवताराष्ट्रहितअत्यंत आवश्यकरक्तदानएसपी यादवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





