राजस्थान
भाजपाइयों ने किया BJP प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत - अभिनन्दन
Gulabi Jagat
10 April 2025 7:30 PM IST
x
Bhilwara। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आज अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विठठल शंकर अवस्थी के सानिध्य में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा जिला संगठन को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जिले में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलने दिया, यह बड़ी बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले पंचायती राज एवं निकाय चुनावों में भी भाजपा का वर्चस्व बना रहे, कांग्रेस को पैर जमाने का मौका भी नहीं देना है। उन्होंने पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन पर्व के दौरान जिले में जिन्हें सदस्य बनाया गया, वे सब किस प्रकार सक्रिय बने रहे, इस दिशा में प्रयास करें और जिले भर में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन कर पार्टी की रीति नीति, विचारधारा सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता के बीच पहुंचाएं। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जिला संगठन की ओर से साफा पहनाकर एवं तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस अवसर पर मंजू चेचाणी, प्रहलाद त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, गोपाल तेली, अविनाश जीनगर, भगवत सिंह राठौड़, कुलदीप शर्मा, पूरण डीडवानिया, ललित अग्रवाल, मनीष पालीवाल, प्रेम विश्नोई, मुकेश चेचाणी, ललित व्यास, ज्योति आशीर्वाद, रेखा परिहार, इंदु टांक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स लगावें
निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी मन से हमारे साथ: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
मीडिया से बातचीत के दौरान मदन राठौड़ बोले पार्टी अपनी रीति-नीति और संविधान से चलती है। पार्टी अपनी व्यवस्था से चलती है। पार्टी का अनुशासन सर्वाेपरि है। हम सभी उसके हिसाब से चलते हैं। यह हमने स्पष्ट कहा है कि हम हमारी व्यवस्था से चलेंगे, पार्टी के संविधान से चलेंगे, पार्टी की व्यवस्था से चलेंगे। निर्देश की पालना होगी और हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। निकाय चुनाव को लेकर राठौड़ ने कहा हम सभी चुनाव जीतेंगे। भीलवाड़ा में तो हमने साबित कर दिया है। सभी विधायक भाजपा के हैं। आने वाले पंचायती राज एवं निकाय चुनावों में भी भाजपा का वर्चस्व बना रहेगा। भीलवाड़ा शहर से निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की भाजपा की सदस्यता के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि कोई भी विधायक अपने कार्यकाल तक निर्दलीय ही रहता है। वे (अशोक कोठारी) मन से हमारे साथ हैं लेकिन कार्यकाल तक हमारी पार्टी के सदस्य नहीं बन सकते।
Tagsभाजपाइयोंभाजपा प्रदेश अध्यक्षभव्य स्वागतअभिनन्दनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





