राजस्थान

आज सवाईमाधोपुर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Renuka Sahu
2 April 2022 5:02 AM GMT
आज सवाईमाधोपुर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को करेंगे संबोधित
x

फाइल फोटो 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज राजस्थान के सवाईमाधोपुर आएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज राजस्थान के सवाईमाधोपुर आएंगे। वे दोपहर 12 बजे अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे सवाईमाधोपुर में ही भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा ट्रेन से सुबह 10:30 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेंगे। 11 बजे रेलवे स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद किरोडीलाल मीणा, सांसद जसकौर मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सहित सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
Next Story