
x
Bikaner बीकानेर : बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ठुकरियासर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार की शाम एक हंसते-खेलते परिवार के लिए काल बनकर आई, जब खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल परिवार को तोड़ दिया, बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा दिया है।जानकारी के अनुसार, सोहनलाल जाट के दो पुत्र- 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित शाम करीब 5:30 बजे खेत में बनी डिग्गी के पास खेल रहे थे। खेलते समय अचानक मोहित का पैर फिसल गया और वह करीब 15 फीट गहरी डिग्गी में जा गिरा।
बड़े भाई को डूबता देख छोटे भाई अंकित ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मासूम की यह कोशिश भी नाकाम रही और वह भी गहरे पानी में समा गया।खेत में ही काम कर रही बच्चों की मां ने जब अपने कलेजे के टुकड़ों को पानी में डूबते देखा, तो उसकी चीखें निकल गईं। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए डिग्गी को एक तरफ से तोड़कर पानी निकाला और दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
TagsBikanerडिग्गीदो भाइयोंमौत Bikanerpondtwo brothersdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





