राजस्थान
Bikaner: कलेक्टर ने शीतलहर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया
Admindelhi1
2 Jan 2026 3:59 PM IST

x
बीकानेर: वर्तमान में प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप होने के कारण जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 2 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
आदेशानुसार आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आदि अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति संपादित की जायेगी। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन संबंधी समस्त गतिविधियो को यथावत सम्पादित करेंगे। इस अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होने वाले बच्चों को दिया जाने वाला गरम पोषाहार, टेक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
Tagsबीकानेरकलेक्टरशीतलहरआंगनबाड़ीकेंद्रोंअवकाशघोषितBikanerCollectorCold WaveAnganwadiCentersHolidayDeclaredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





