राजस्थान
Bikaner: डूंगर कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Tara Tandi
20 Nov 2024 5:12 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । डूंगर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की आनुषांगिक संस्था, राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 'राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र में आम आदमी ' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की प्राची डारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रियंका और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ईशा रही। प्रोफेसर साधना भण्डारी, ऐसोसिएट प्रोफेसर सीता राम चाहलिया व राजेन्द्र सुथार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्रनाथ ने की। प्रोफेसर सुनीता गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान परिषद की सचिव प्रोफेसर मैना निर्वाण ने किया। परिषद सदस्य डाॅ. संदीप महला व डाॅ नरेंद्र लंबा का सक्रिय सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र पुरोहित ने विद्यार्थियों का हौंसला वर्धन किया।
TagsBikaner डूंगर कॉलेजराजनीति विज्ञानपरिषद द्वारा भाषणप्रतियोगिता आयोजितBikaner Dungar CollegePolitical ScienceSpeech Competition organized by Councilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





