भारत
सांसद ने शेयर किया VIDEO, बोले- SHO को तुरंत निलंबित किया जाए, रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे
jantaserishta.com
20 Nov 2024 4:36 PM IST

x
देखें वीडियो.
लखनऊ: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है. इसी क्रम में मीरापुर सीट पर भी वोटिंग हो रही है, वोटिंग के बीच एक तस्वीर सामने आई है, आरोप है कि मीरापुर में एक SHO रिवॉल्वर से वोटर्स को धमकाते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं.
इससे पहले अखिलेश यादव ने X पर एक और पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा कि इब्राहीमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और भाषा का प्रयोग करने वाले SHO के ख़िलाफ़ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





