राजस्थान

Bikaner: जनता परेशान, सरकार मस्त: डोटासरा ने बोला भाजपा पर हमला

Admindelhi1
10 Oct 2025 9:41 AM IST
Bikaner: जनता परेशान, सरकार मस्त: डोटासरा ने बोला भाजपा पर हमला
x

बीकानेर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर राज्य की भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि डेढ़ साल के भारतीय जनता पार्टी के शासन में राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

गुरुवार काे बीकानेर प्रवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का कोई रोल नहीं दिख रहा है। हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। राजस्थान में 2 साल हाेने काे है और शासन में जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कामों को याद कर रही है।

उन्होंने कहा कि गंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर, नागौर, जयपुर, सीकर में जिस तरह गैंगस्टर लोगों से फिरौती मांग रहे है। जिस तरह से वे रूपये नहीं देने पर हत्या कर रहे है। इस पर मुख्यमंत्री का कोई बयान नहीं आना। इससे पता चलता है कि ब्यूरोक्रेसी सरकार चल रही है। इन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। सीएम पर्चियों से बने पर्चियों पर चले है। ऐसा लगता है कि यहां सरकार नहीं सर्कस चल रही है। किसी भाजपा नेता ने नहीं कहा कि हम भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे। दिल्ली से पर्ची आई और उन्हें सीएम बना दिया।

डोटासरा ने कहा कि अंता विधानसभा सीट पर हम जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर जाएंगे और बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी इतने हावी हो गए हैं कि जनता के ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर डोटासरा ने कहा कि लाठीचार्ज करना गलत है। प्रशासन को चाहिए कि दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर कार्रवाई करें।

Next Story