राजस्थान

Bikaner: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक 15 को, भिन्न बिंदुओं की होगी समीक्षा

Tara Tandi
8 Oct 2024 6:24 PM IST
Bikaner: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक 15 को, भिन्न बिंदुओं की होगी समीक्षा
x
Bikaner बीकानेर । संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने बताया कि बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा, भूमि आवंटन, पेयजल और विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, मौसमी बीमारियों की स्थिति, अवैध खनन की रोकथाम, स्वच्छता ही सेवा, अमृत 2.0 और राइजिंग राजस्थान सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। सभी अधिकारियों को 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे तक आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
Next Story