भारत

यात्री को पकड़कर आयकर विभाग को दी सूचना, ऐसा क्या पता चल गया? VIDEO

jantaserishta.com
8 Oct 2024 4:25 PM IST
यात्री को पकड़कर आयकर विभाग को दी सूचना, ऐसा क्या पता चल गया? VIDEO
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
वाराणसी: वाराणसी रेलवे स्टेशन पर इतना सोने का जेवर मिला है जिसे देखकर किसी की भी आंखें चौंधिया जाए। यह जेवर जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर-8 पर एक यात्री के पास से बरामद की है। जेवर का वजन करीब चार किलो और कीमत चार करोड़ आठ लाख तीन हजार 672 रुपये आंकी गई है। इस सोने की सप्लाई पटना में होनी थी। सोना भेजने वाले ने बैग में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाया था। ताकि यह पता चल सके कि बैग कहां है। दस्तावेज पूरा नहीं दिखाने पर यात्री और सोने को जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह में बताया कि मूलरूप से राजकोट (राजस्थान) निवासी राजेश अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन पहुंचा था। यहां से जनरल टिकट पर वह पटना जाने की तैयारी में था। प्लेटफार्म नं. आठ पर एस्केलेटर के पास राजेश के हावभाव संदिग्ध दिखे। जीआरपी जवानों ने पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि राजकोट में यह आभूषण बनाए जाते हैं। ऑर्डर पर बिहार समेत विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति होती है। वह पहले भी अपने मालिक का सामान पटना के व्यापारियों तक पहुंचा चुका है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कर्मचारी के पास से कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिले। लिहाजा, उसे जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैग में पल-पल की निगरानी के लिए जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाया गया था। कार्रवाई में जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव आदि की खास भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story