राजस्थान
Bikaner: अनियमितताएं पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
Tara Tandi
20 Nov 2024 5:23 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सलुंडिया रोड़ नोखा स्थित श्री नीलकंठ मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 27 नवंबर 3 दिनों के लिए, राजेडू स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 29 नवंबर 5 दिनों के लिए, मुरलीधर व्यास नगर रोड स्थित साई मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 26 से 30 नवंबर 5 दिनों के लिए, पुंदलसर स्थित श्री जमुवाय मेडिकल स्टोर एवं गजनेर स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 25 नवंबर से 4 दिसम्बर 10 दिनों के लिए तथा लालमदेसर मगरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 नवंबर से 9 दिसम्बर तक 15 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।
TagsBikaner अनियमितताएं पाए जाने6 मेडिकल स्टोर्सअनुज्ञापत्र निलंबितBikaner: Irregularities foundlicense of 6 medical stores suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





