राजस्थान
Bikaner: घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध दुरूपयोग पर प्रभावी कार्रवाई
Tara Tandi
16 April 2025 5:07 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर्स के अवैध दुरूपयोग के खिलाफ नियमित ठोस और प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी श्रृंखला में जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह ने तीन स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
नया शहर थाना रोड पर हरिजन मोहल्ला चौराहा पर रामदेव ट्रेडर दुकान पर विष्णु बिश्नोई पुत्र नरसी बिश्नोई को वाहनों में गैस भरते रंगे हाथों पकड़ा और उससे 5 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।
करमीसर ग्राम मुख्य चौराहे पर छोटूराम पुत्र मोडाराम को घर के अंदर बनी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग करते पकड़ा गया और उससे 1 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए। एक अन्य कार्रवाई में नागणेची जी मंदिर के पीछे अजय सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी ददरेगा, तह. तारानगर हाल निवासी वल्लभ गार्डन, बीकानेर से 02 सिलेंडर, एक-एक रिफिलिंग मोटर और कांटा जब्त किए गए।
समस्त प्रकरणों में जब्त सामग्री को निकटतम गैस ऐजेंसी को सुपुर्द कर सुरक्षित रखा गया है। समस्त प्रकरण घरेलू गैस सिलेंडरों का दूरूपयोग एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके मद्देनजर इन प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरूपयोग के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।
TagsBikaner घरेलू गैस सिलेंडरोंअवैध दुरूपयोगप्रभावी कार्रवाईBikaner domestic gas cylindersillegal misuseeffective actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





