छत्तीसगढ़

आमानाका थाने से तस्कर फरार

Nilmani Pal
16 April 2025 5:01 PM IST
आमानाका थाने से तस्कर फरार
x

रायपुर। थानों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल आज खुल गई, जब हेरोइन चिट्टा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर थाने से भाग गया. मामले में आरोपी के साथ उसके साथी को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था.

मामला आमानाका थाना का है. जहां एक दिन पहले पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखने पर गिरफ्तार कर रखा गया था. इनमें से आरोपी अमृतपाल सिंह मौके देखकर थाने से फरार हो गया. आरोपी के भागने का अहसास होते ही थाने में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल सूचना प्रसारित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null