राजस्थान
Bikaner: कौशल विकास और पशुपालन आधारित उद्योग लगाने का किया आह्वान
Tara Tandi
24 Feb 2025 6:17 PM IST

x
Bikaner बीकानेर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी आधारित उद्योगों को अपनाएं। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें, ग्रामीण क्षेत्रों में युवा और महिलाओं के कौशल का विकास करें।
राज्यपाल श्री बागडे ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव पेमासर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों से संवाद करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए।
श्री बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत पेमासर गांव गोद लिया है। ग्रामवासी इस अवसर का पूरा लाभ लें।
राज्यपाल ने खेती में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता जताई और कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। इससे कैंसर जैसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गांव के विकास में हरसंभव मदद की जाए। किसानों को तकनीकी ज्ञान दें। इसमें प्रशासनिक विभागों का सहयोग भी लिया जाए।
खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि आज राजस्थान विकास की नई राह पर बढ़ रहा है। इसमें किसानों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सहयोग से पेमासर में सरसों और मोठ की नई किस्मों पर प्रशिक्षण किया जा रहा है। सहकारी समिति के माध्यम से यहां भंडारण केंद्र प्रारम्भ किया गया है।
कुलपति डॉ अरुण कुमार ने आगंतुकों का स्वागत किया और कहा कि यह गांव के लिए गौरव का विषय है कि राज्यपाल यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गांव के युवाओं, महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि पेमासर आदर्श कृषि गांव के रूप में विकसित हों।
सरपंच श्री तोलाराम कूकणा ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. एन एस राठौड़, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार श्री निकया गोएन, वित्त नियंत्रक श्री पवन कस्वां सहित अन्य ग्रामीण, बड़ी संख्या में किसान तथा महिलाएं मौजूद रहे।
TagsBikaner कौशल विकासपशुपालन आधारितउद्योग लगानेकिया आह्वानBikaner Skill developmentanimal husbandry basedsetting up of industriescalled forजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





