राजस्थान

बड़ी खबर! बाड़मेर के भीमड़ा के पास सैन्य विमान क्रैश, मलबे में लग गई आग

Gulabi Jagat
28 July 2022 10:20 PM IST
बड़ी खबर! बाड़मेर के भीमड़ा के पास सैन्य विमान क्रैश, मलबे में लग गई आग
x
बड़ी खबर
बाड़मेर. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित बाड़मेर जिले में गुरुवार रात को भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश (Mig crash in barmer) हो गया. विमान क्रैश होने के साथ ही मिग में आग लग गई. हादसे के बाद करीब एक किलोमीटर के इलाके में लड़ाकू विमान का मलबा फैल गया और मलबे में भयंकर आग लग गई. मिग क्रेश की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
सूचना के मुताबिक रात करीब 9 बजे जिले के बायतु थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव में भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश हो गया. विमान क्रैश होने साथ ही उसमें आग लग गई. वहीं मिग क्रेश घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन की टीम व दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई.
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद वायु सेना के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए हैं. वहीं घटना के बाद पायलट के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.



Source: etvbharat.com


Next Story