राजस्थान
भीमगंज थाना अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने अवेयरनेस टीम के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Gulabi Jagat
20 Feb 2025 6:49 PM IST
x
Bhilwara। शहर के कोटा रोड तिलक नगर में स्थित नई दिशाएं सेवा संस्थान नशा मुक्ति एवं मनोरोग हॉस्पिटल की और से भगवानपुरा में निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत संस्थान की अवेयरनेस टीम को भीमगंज थाना अधिकारी गजेन्द्र सिंह सहित पूजा कपूर, मनीषा डिडवानिया, दीप्ती शर्मा, अपराजिता मिश्रा दक्षिता सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिविर संस्थान के निदेशक नरेन्द्र सोनी ने बताया की आगामी 23 फ़रवरी 2025 को भगवानपुरा ग्राम पंचायत बस स्टैंड के पास में आयोजित शिविर के लिए अवेयरनेस टीम के जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। ये वाहन भगवानपुरा क्षेत्र और आस-पास के गाँवो-कस्बो में प्रचार करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में लाभान्वित हो सके द्य सोनी ने बताया की संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे आमजन को उसके आस-पास परामर्श की सुविधा मिल सके। डॉक्टर नसीम जहां ने बताया कि शिविर में नशे के अलावा मानसिक रोगों से सम्बंधित बीमारियों की जाँच कर परामर्श दिया जायेगा, ताकि पीड़ित को जल्दी राहत मिल सके। शिविर में डिप्रेशन, उन्माद, मनो योन रोग, हिस्टीरिया, मिर्गी सहित विभिन्न बीमारियों का परामर्श दिया जायेगा। वाहन रवाना करने के दोरान संस्था स्टाफ दीपक सोनी, श्याम जोतवानी, सुमित खण्डेलवाल, मुकेश माली, किशन माली, लक्ष्मीनारायण मित्तल, बच्हन सिंह, दीपक उजित्पुरिया आदि मौजूद थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभीमगंज थाना अधिकारी गजेन्द्र सिंहअवेयरनेस टीमजागरूकता वाहनहरी झंडीBhimganj police station officer Gajendra Singhawareness teamawareness vehiclegreen flag
Next Story





