राजस्थान
Bhilwara: हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में होगा सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह
Gulabi Jagat
5 Feb 2026 11:32 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार सनातन समागम एवं दीक्षा दान प्रसंग के भव्य आयोजन होने जा रहा हैं। यह एक ऐसा आयोजन हैं जो बड़े स्तर पर भारत में पहली बार भीलवाड़ा में हो रहा हैं। इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से सनातनी धर्मप्रेमी भीलवाड़ा में आएंगे। इस दौरान हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के तीन ब्रह्चारियों को दीक्षा प्रदान की जाएगी। भीलवाड़ा शहर के हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में 19 से 26 फरवरी तक होने वाले सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को लेकर तैयारियां की जा रहीं है। भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले सनातन समागम और दीक्षा दान प्रसंग कार्यक्रम को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज के सानिध्य में पत्रकार वार्ता के माध्यम से जानकारी दी गई। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने कहा कि सनातन समागम और दीक्षा दान प्रसंग महोत्सव के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि आश्रम के तीन ब्रह्मचारी और संत दीक्षा ले रहे हैं। 8 दिवसीय इस समारोह में देश और विदेश से कहीं धर्म महापुरुष आ रहे हैं। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति जी को भी निमंत्रण दिया गया है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया है। दीक्षा दान समारोह के उपलक्ष्य में होने वाला सनातन मंगल महोत्सव आयोजन किसी संस्था या संगठन विशेष का नहीं होकर समस्त सर्व सनातन समाज के द्वारा आयोजित हो रहा है ओर इस आयोजन के माध्यम से सनातन एकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया जाएगा। एक संगत-एक पंगत, एक भाषा-एक भूषा की भावना से हो रहे इस भव्य आयोजन में आठ दिन तक धर्म ओर भक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सनातन मंगल महोत्सव का आयोजन पूरी तरह सनातन धर्म की मर्यादा ओर गरिमा के अनुरूप होगा ओर हर आयोजन सनातन संस्कृति के आध्यात्मिक स्वरूप की झलक प्रस्तुत करने वाला होगा। आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों को सनातन संस्कृति मर्यादानुसार वस्त्र धारण करने होंगे। भीलवाड़ा के धर्मस्थलों व मंदिरों के महन्त महात्माओं का भी पूरा सहयोग इस आयोजन में प्राप्त हो रहा है। आयोजन के मुख्य व्यवस्थापक का दायित्व महंत स्वरूपदास उदासीन अजमेर, महंत लक्ष्मणदास त्यागी भीलवाड़ा एवं महंत हनुमानराम उदासीन पुष्कर निर्वहन कर रहे है। सनातन मंगल महोत्सव में आने वाले संत महात्माओं ओर भक्तों की व्यवस्था में संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविन्दराम सहित हंसगंगा हरिशेवा भक्त मण्डल जुटे रहेंगे। आयोजन को भीलवाड़ा के धार्मिक इतिहास में यादगार समारोह बनाने के लिए सभी सनातनी बंधु तन-मन से सहयोग देने के लिए स्वयं को समर्पित करने के भाव प्रदर्शित कर रहे है। प्रेस वार्ता में चाँदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, हनुमान अग्रवाल, छितरमल गेंगट, रमेश मूंदड़ा, हीरालाल गुरनानी, हेमंत वच्छानी, ईश्वरलाल आसनानी, पुरुषोत्तम परियानी, इंद्र अवतानी, राजा टिकयानी, विजय मोटवानी, रमेश राठी, पल्लवी वच्छानी उपस्थित रहे।
TagsBhilwaraसनातन मंगल महोत्सवदीक्षा दान समारोहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारहरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर
Next Story





