राजस्थान

Bhilwara: संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सत्र 2023-26 की अंतिम साधारण बैठक सम्पन्न

Gulabi Jagat
16 Jan 2026 9:45 PM IST
Bhilwara: संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सत्र 2023-26 की अंतिम साधारण बैठक सम्पन्न
x

Bhilwara: भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू कोगटा की अध्यक्षता में सत्र 2023-26 की अंतिम साधारण बैठक, मकर संक्रांति पर्व और वार्षिक भोज का आयोजन स्थानीय भवन में किया गया। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया इसमें 70 सदस्याओं की उपस्थिति रही। मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं रखी गई, प्रथम व द्वितीय आने वाले को पारितोषिक दिया गया। उसके बाद सत्र की साधारण बैठक हुई उसमें विभिन्न विषयों पर परिचर्चा हुई। सदन के समक्ष 3 वर्षों का लेखा-जोखा रखा गया। उसके पश्चात सभी ने साथ मिलकर भोजन किया। कोषाध्यक्ष मधु हिंगड़, संरक्षक जतन हिंगड मधु लढ़ा, अनीता नौलखा, सहित इंदिरा भदादा, कांता भदादा, मंजू झंवर, आशा राठी, ललिता डाड, मीता अटल, नीलम दरगड टोनिका झंवर, प्रियंका मालू, सरोज समदानी, मंजू दरक, निधि कोगटा, अदिति लढ़ा, शिवानी समदानी, गायत्री लौंगड, विजया सोमानी, रितिका झंवर, सोनल सोडाणी, नेहा झंवर संगीता सामरिया, सुनीता मुंद्रडा, समता माहेश्वरी, नेहा तोषनीवाल, अंकित तोषनीवाल, संगीता मुंद्रडा, डिंपल डाड, लाड भंडारी, हेमा भंडारी, आशा डाड, भावना बांगड, सुनीता भदादा, स्नेहलता भंडारी स्नेहलता समदानी, किरण भदादा सहित कई सदस्याओं की उपस्थिति रही।

Next Story
null