राजस्थान
भीलवाड़ा सेवादल कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में निरन्तर निभाता आ रहा अपनी भागीदारी: Anil Dangi
Gulabi Jagat
4 Aug 2024 10:23 PM IST
x
Bhilwaraभीलवाडा। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यालय मंय जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी मदन पंडित ने कहा कि हमें सेवादल भावना तथा एक दूसरे का सहयोग करते हुऐ सेवादल को मजबूत करना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अध्यक्षीय उदबोधन में बोलते हुए बताया की सेवादल कांग्रेस पार्टी का हरावल दस्ता है जो अग्रिम संगठन के रूप में पूरी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करता है। इसलिये इसका मजबूत और संगठित होना बहुत ही जरूरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि भीलवाड़ा सेवादल कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में निरन्तर अपनी भागीदारी निभाता आ रहा है। पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, पूर्व सेवादल अध्यक्ष मनोज पालीवाल, इंटक नेता मेवाराम खोईवाल सहित अन्य कई नेताओ ने भी बैठक को संबोधित किया। चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि बैठक से पूर्व सभी अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम से हुआ।
बैठक के प्रारम्भ में सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुऐ तीन वर्षों के कार्यकाल में निरन्तर मिल रहे सहयोग के लिये अक्षय त्रिपाठी, अनिल डांगी, मंजू पोखरणा, धर्मेन्द्र पारीक सहित सभी सेवादल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व पार्षद सुरेश बंब, गुडविन मसीह, कुन्दन शर्मा, दुर्गेश पानेरी, मोहम्मद हारून रंगरेज, निशांत धूत, दीपक व्यास, जहरुद्दिन मेवाफरोश सहित जिले भर के सेवादल और कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिपाठी द्वारा गाँधी जी की आत्मकथा सत्य की खोज पुस्तक भी जिला सेवादल प्रभारी पंडित को भेंट की गयी। बैठक का संचालन भंवर जाट व आभार जिला सचिव शिवराज सुराणा ने ज्ञापित किया।
Tagsभीलवाड़ा सेवादल कांग्रेसAnil Dangiकांग्रेसभीलवाड़ाBhilwara Seva Dal CongressCongressBhilwaraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





