राजस्थान

Bhilwara: दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ‘बेस्ट लीडरशिप अवार्ड’ से हुई सम्मानित

Gulabi Jagat
24 Dec 2025 11:01 PM IST
Bhilwara: दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ‘बेस्ट लीडरशिप अवार्ड’ से हुई सम्मानित
x
Bhilwara: भीलवाडा: अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित हुआ। जिसमे आप की अदालत’ कार्यक्रम में देशभर से चयनित पाँच प्रदेश अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। दक्षिण राजस्थान प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा ने बताया कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर दक्षिणी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा को उनके तीन वर्षों के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, निरंतर सामाजिक प्रयासों एवं बेस्ट परफॉर्मेंस जैसे सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रामायण के माध्यम से समस्याओं के निराकरण हेतु मीनू झंवर, सुनिता जागेटिया, विकसित गाँवों के मॉडल प्रतियोगिता में मोना डाड व उनकी टीम को प्रथम स्थान, स्वरचित भजन प्रतियोगिता में वीणा मोदी, कृष्णा लढा एवं छवि भदादा को सांत्वना पुरस्कार, भगवान की पोशाक से बंदनवार निर्माण पर दमयंती लोहिया को सांत्वना पुरस्कार, सहयोग राशि प्रदान करने हेतु मानकवर काबरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कथक योगा भी किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, कुंतल तोषनीवाल, मनोरमा कालिया, सरिता न्याति, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, मंजू गांधी, कृष्णा समदानी, जिला सचिव भारती बाहेती, रेखा असावा, विनिता डाड, चंदा नामधर, सरोज गट्टाणी, निशा काकाणी, सुनीता सोमानी, राखी राठी, सुधा चंडक, सपना अजमेरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि व महिला सदस्याए उपस्थित रही।
Next Story