राजस्थान
Bhilwara: सरिता बेरिया अध्यक्ष, पायल अग्रवाल महामंत्री मनोनीत
Gulabi Jagat
23 Dec 2025 11:37 PM IST

x
Bhilwara: भीलवाडा। अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन (पश्चिमी राजस्थान) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा सोमवार को ’द तमिल भवन’ में एक भव्य गेट-टुगेदर और बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई और जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया और महामंत्री नूतन सिंगला ने संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले की नई श्रृंखला के लिए सरिता बेरिया को अध्यक्ष और पायल अग्रवाल को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मानव जीवन कल्याण हेतु आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में संगठन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। बैठक के साथ-साथ महिलाओं के लिए एक विशेष ’गेट-टुगेदर’ का आयोजन भी हुआ, जिसमें हंसी-मजाक, रोचक गेम्स और सरप्राइज़ गिफ्ट्स ने समां बांध दिया। स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक मनोरंजन ने सभी सदस्यों के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा दुदावत, वर्षा मित्तल, जया अग्रवाल, संगीता मानसिंहका, सपना अग्रवाल, सीमा निमोदिया, उषा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल और बीना अग्रवाल सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraसरिता बेरिया अध्यक्षपायल अग्रवाल महामंत्री मनोनीतगुणमाला अग्रवालरेखा अग्रवालआशा दुदावतवर्षा मित्तलजया अग्रवालसंगीता मानसिंहका
Next Story





