राजस्थान

Bhilwara: संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया मकर सक्रांति महोत्सव

Gulabi Jagat
31 Dec 2024 7:04 PM IST
Bhilwara: संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया मकर सक्रांति महोत्सव
x
Bhilwara संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मकर सक्रांति महोत्सव को लेकर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। जिसमे सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अध्यक्ष रेनू कोगटा ने बताया की महोत्सव के शुरूआत मे तिल गुड़ खिलाकर सदस्याओं का स्वागत किया। पतंगबाजी के साथ ही हाऊजी, सितौलिया, गिल्ली डंडे खेलकर सदस्याओं ने आनंद लिया। संक्रांति पर्व को लेकर महिलाओं में प्रश्नोत्तरी भी की गई उसमें प्रथम द्वितीय और सभी को पुरस्कार वितरण किए गए। सचिव अनुपमा मंत्री व पुर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया कि सितोलिया गेम में प्रथम मंजू झंवर, द्वितीय आशा डाड एवं प्रश्नोत्तरी में प्रथम इंदिरा भदादा, द्वितीय निधि कोगटा को पुरस्कार वितरण किए गए। निजी रिसोर्ट में दाल बाटी चूरमा एवं खींच का भगवान के भोग लगाकर सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण की। कार्यक्रम में मधु बहेड़िया, कांता भदादा, कृष्णा भदादा, स्नेहलता समदानी, ललिता डाड, पुष्पा मुंदड़ा, मीता अटल, प्रियंका मालू, गायत्री लोगड, कांता भदादा, आशा राठी, संगीता सामरिया, सरोज समदानी, मंजू दरक, किरण भदादा, किरण काबरा सहित सभी सदस्याएं उपस्थित थी।
Next Story