राजस्थान

Bhilwara: बरड़ोद विधालय में पढ़ें-ए एंड थॉन गतिविधि का आयोजन

Gulabi Jagat
10 Sept 2024 3:48 PM IST
Bhilwara: बरड़ोद विधालय में पढ़ें-ए एंड थॉन गतिविधि का आयोजन
x
Bhilwara भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय बरड़ोद में प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत 11.50 से 12.25 बजे तक सातवे कालांश में कक्षा 1 से 8 पढ़ें -ए एंड थॉन गतिविधि का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान डॉ. भागचन्द सोमानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों में पठन कौशलों की प्रवाहशीलता का विकास करना, पठन कौशल हेतु उपलब्ध पुस्तको, संसाधनों के अधिकतम उपयोग हेतु अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही अवधारणाओं की समझ हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण करना है। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील ओझा, प्रभारी श्रीमती सुमन जाटोलिया, असलम मोहम्मद मेव, श्रीमती लीला शर्मा उपस्थित थे।
Next Story