राजस्थान
Bhilwara: शिक्षक एप्प से छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के आदेश का किया विरोध
Gulabi Jagat
15 April 2025 8:41 PM IST
x
Bhilwara: राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से भेंट कर वार्ता की एवं शिक्षक एप्प द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के अव्यावहारिक आदेश का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग की। संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि वर्तमान में शाला दर्पण पोर्टल से दैनिक उपस्थिति का ऑन लाइन इंद्राज प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, ऐसे में शिक्षक एप्प के माध्यम से विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने का कोई ओचित्य नहीं है।साथ ही राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों की दृष्टि से भी, जहाँ दूर-दराज व दुर्गम इलाकों में स्थित कई विद्यालयों में आज भी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है,उचित नहीं है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के अनुसार पदाधिकारियों ने पदोन्नत हुए प्रधानाचार्यों व व्याख्याताओं को पदोन्नति परित्याग करने का अवसर प्रदान करने, राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत होने वाली वार्षिक परीक्षा प्रातः कालीन एक पारी में ही कराने, राजस्थान ओपन स्कूल की परीक्षा को वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के पश्चात प्रातः कालीन सत्र में ही कराने, परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों को महात्मा गांधी विद्यालयों में पदस्थापन देने सहित शिक्षकों की कई मांगों को लेकर वार्ता की गई। निदेशक जाट ने अपनी ओर से आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
TagsBhilwaraशिक्षक एप्पछात्रों की उपस्थितिआदेशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





