राजस्थान
Bhilwara प्रोसेसर्स श्रमिक संघ ने की न्यूनतम वेतन बढौतरी की मांग
Gulabi Jagat
5 March 2025 7:39 PM IST
x
Bhilwara: भीलवाड़ा प्रोसेसर्स श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र जैन के नेतृत्व मे श्रमिक साथीयो ने विभिन्न समस्याओ के निराकरण हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्रीमाली को ज्ञापन देकर न्यूनतम वेतन बढोतरी की मांग की गई। जैन ने सन् 2011 से भीलवाड़ा टेक्सटाईल व प्रोसेस हाउस के श्रमिको के न्यूनतम मजदूरी (वेतन) के बारे में जानकारी दी। जैन ने बताया की प्रतिवर्ष असंगठित क्षैत्र में बढ़ोतरी होती रही है जबकि टेक्सटाईल व प्रोसेस हाउस इन्टक के संगठनो में अभी तक कोई न्यूनतम वेतन की बढोतरी नहीं होने से मजदूरो के परिवार का पोषण नहीं हो पा रहा है, बच्चो की परवरिश, शिक्षा तथा बच्चो की शादियो में मजदूर कर्ज लेकर कार्य करने पडते है जिससे कर्जे के बोझ तले श्रमिक के परिवार आर्थिक दृष्टि से कमजोर होकर संबंध भी टूट जाते है एवं कई तरह की परेशानियां हो रही है। ज्ञापन देने वालो में तेजसिंह बघेला, सत्यनारायण नागर, राजकुमार जोशी, हरिप्रकाश जोशी, नारायण सुवालका, रामेश्वर कुम्हार, तुलसीराम वैष्णव, मनोहर सालवी, दिनेश जोशी सहित कई श्रमिक साथी मौजूद थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraBhilwara प्रोसेसर्स श्रमिक संघन्यूनतम वेतन
Next Story





