राजस्थान
Bhilwara: कमला विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया पोषबडा महोत्सव
Gulabi Jagat
25 Dec 2025 11:01 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। शहर के कमला विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ पोषबडा महोत्सव मनाया गया। स्थानीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया। मंडल की लीला चेचाणी ने बताया कि विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भगवान को समरसता का भोग हलुआ, खीरान, नमकीन, मीठी पकौड़ी का भोग लगाया। पौष माह का महत्त्व बताने वाले भजन-कीर्तन किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कीर्तन के साथ नृत्य का आनंद लिया। पंडित द्वारा ठाकुर जी की महाआरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सत्यप्रभा सोमानी, प्रवीणा सिंह, सुनीता, शोभा तोषनीवाल, भंवर कंवर, सरोज, सखी, सुमन, पुष्पेन्द्र सहित कई महिलाएं सदस्याए व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
TagsBhilwaraकमला विहारराधाकृष्ण मंदिरश्रद्धाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभीलवाडा
Next Story





