राजस्थान
भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसाइटी के चुनाव सम्पन्न, जाकिर हुसैन बने अध्यक्ष
Gulabi Jagat
23 March 2024 5:56 PM IST

x
भीलवाडा। शहर के होटल लैंडमार्क में भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए जिसमें 171 सदस्यों में से 151 सदस्यों ने पहली बार अध्यक्ष पद के लिए वोट किया जिसमें 89 वोट जाकिर हुसैन को एवं 62 वोट अमित जायसवाल को मिले। इस तरह जाकिर हुसैन को 27 वोटो से अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया गया। संगठन में पहली बार सदस्यों ने अपने अध्यक्षीय प्रतिनिधि को चुना है एवं चुनाव पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार एवं विधि विधान से संपन्न हुआ जिसकी सभी सदस्यों ने तहेदिल से भूरी भूरी प्रशंसा की है। साथ ही सचिव पद पर अशोक कुमार मुंदडा एवं कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश भक्त निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। साथ ही सभी सदस्यों ने निर्वाचन अधिकारी श्रीराम मीणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी ईश्वरदत ओझा एवं रिधेष गर्ग का आभार व्यक्त किया।
Tagsभीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर्स सोसाइटीचुनावसम्पन्नजाकिर हुसैनअध्यक्षBhilwara Petroleum Dealers SocietyElectionsheldZakir HussainPresidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





