राजस्थान
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन को लेकर भीलवाड़ा के पदाधिकारीयो ने कि सभापति से विस्तृत चर्चा
Gulabi Jagat
13 Dec 2025 11:14 PM IST
x
Bhilwara भीलवाडा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के के नेतृत्व में आगामी 9 से 11 जनवरी 2026 तक सूर्यनगरी जोधपुर में माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन होगा। यह आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का विराट उत्सव होगा, जिसमें देश-विदेश से समाज के प्रबुद्धजन और समाजबधू शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती के नेतृत्व में जिला पदाधिकारीयों ने अधिवेशन मे आवास व्यवस्था सहित भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज की सहभागिता एवं माहेश्वरी गौरव ग्रंथ के प्रकाशन के संदर्भ में महासभा के सभापति संदीप काबरा एवं अन्य पदाधिकारीयो से जोधपुर में उनके निजी आवास पर भेंट कर विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला मंत्री रमेश राठी, कोषाध्यक्ष सुशील मरोटिया, नगर सभा संगठन मंत्री प्रमोद कुमार डाड उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया की माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर समाजहित मे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारअंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशनभीलवाड़ापदाधिकारीयोसभापति
Next Story





