राजस्थान
Bhilwara: राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान से नाराज पदाधिकारियों ने विरोध जताया
Gulabi Jagat
20 Sept 2024 7:25 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा टिप्पणी और अभद्र भाषा के विरोध में शहर के सूचना केंद्र चैराहे पर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने धरना भी दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा और टिप्पणी का प्रयोग किया गया तो कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी और बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चैराहे पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ जो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने उनको जान से मारने की धमकी दी है और उनके खिलाफ देश में जो वातावरण खराब कर रहे हैं।
इसके खिलाफ आज हम भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने यह विरोध प्रदर्शन किया है। हम केंद्र सरकार के जो भी इस तरह के पदाधिकारी है। हम उनको आगाह करना चाहते हैं कि देश का माहौल खराब नहीं करें। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि हमारे नेता राहुल गांधी की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किया जाए। इस धरने के माध्यम से हमने साबित किया है कि हमारी राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी टिप्पणी कहता है तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे। इस दौरान गुडविन मसीह, सुरेश बंब, उमेश पुरबिया, मंजू राठौड़, प्रकाश शर्मा, हरफूल जाट, गोपाल सुवालका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsभीलवाड़ाराहुल गांधीविवादित बयानभीलवाड़ा न्यूज़भीलवाड़ा का मामलाBhilwaraRahul Gandhicontroversial statementBhilwara newsBhilwara caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





