राजस्थान
Bhilwara मजदूर महासंघ द्वारा 1 मई को विशाल होगा रक्तदान शिविर
Gulabi Jagat
25 April 2025 11:19 PM IST

x
Bhilwara। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा मजदूर महासंघ के नेतृत्व में विशाल रक्तदान का आयोजन 01 मई 2025 को आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी ने बताया कि संघ द्वारा 01 मई 2025 को रिको एरिया, 4 फेज, मंगलम यार्न गोडाउन (पुरानी रोलेक्स) सूरज सिन्थेटिक्स (गोमुर) के पीछे रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें मजदूर भाईयों के सहयोग से लगभग 1100 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रहेगा। संघ द्वारा पिछले 15 वर्षों से मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष समिति का 13वां रक्तदान शिविर है। श्रमिक प्रतिवर्ष बढ़कर-चढ़कर उत्साह के साथ रक्तदान कर मजदूर दिवस मनाते है। इस अवसर पर कई समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन शिविर का अवलोकन कर मजदूरों का उत्साह बढ़ायेगें।
Tagsभीलवाड़ा मजदूर महासंघ1 मईविशालरक्तदान शिविरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





