राजस्थान
भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हुआ अवैध माल परिवहन के खिलाफ सख्त
Gulabi Jagat
1 Nov 2025 6:14 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें बस दुर्घटनाओं की लगातार हो रही घटनाओं पर गंभीर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने इन दुर्घटनाओं और अवैध माल परिवहन (लदान) को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह राठौड़ ने बताया कि बस दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 70 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है और इसे सात टीमों में विभाजित किया गया है, साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध माल परिवहन को ट्रैवल्स और वीडियो कोच के माध्यम से पूर्ण रूप से बंद करने पर सभी की सहमति रही। सचिव सुनील सोडाणी ने बताया कि एसोसिएशन की टोलियों ने उन तमाम ट्रांसपोर्टरों और ट्रैवल संचालकों को पाबंद किया गया जो अवैध बुकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो ट्रावेल्स एजेन्सी के यहां गाड़ी भरी हुई पकड़ी गई। डीटीओ को बुलाकर चालान करवाया गया, और माल तथा गाड़ी को सीज़ कर दिया गया है। एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाते हुए भविष्य में भी अवैध माल लदान के खिलाफ सख्ती से पेश आने की चेतावनी दी है। कोषाध्यक्ष केशव भुरानी ने बताया कि एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपना माल ट्रैवल्स या वीडियो कोच में न देकर ट्रांसपोर्ट एजेंसी को ही दें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके माल के नुकसान, हर्जे-खर्चे की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।
ट्रैवल्स की आड़ में या कार्गाे की आड़ में जो ट्रैवल्स चलाए जा रहे हैं, उन्हें तुरंत बंद करें, अन्यथा टूट-फूट की जिम्मेदारी उनकी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध लदान की यह लड़ाई कई सालों से लड़ रहे हैं, और आज की स्थिति में सरकार, प्रशासन और आम जनता उनके साथ हैं। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए एसोसिएशन लगातार सक्रिय रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को भारी नुकसान भुगतने की चेतावनी देती है। इस बैठक में ज्ञानचंद तातेड़, दिलीप जैन, रतन मीणा, किशोर नानेचा, दीपक सोगानी, अरिहंत जैन, राहुल कटारिया, पिंटू सिंह, गोपाल शर्मा, सत्यवीर यादव सहित भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य, कार्यकारिणी समिति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tagsभीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनअवैध माल परिवहनसख्तजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





